Tata Motors ने त्योहारी सीजन में अपनी फ्लैगशिप Harrier EV पर 2.75 लाख तक के बंपर डिस्काउंट की घोषणा की है. 627 किमी की शानदार रेंज, 5-स्टार सेफ्टी वाली इस SUV को आप दशहरा पर घर ला सकते हैं.

त्योहारी सीजन बिल्कुल पास आ रहा है. अगर आप दुर्गा पूजा और दशहरा में नई कार लेने की सोच रहे हैं तो कई कंपनियां बंपर छूट दे रही हैं. Tata Motors ने भी अपनी कारों पर बंपर डिस्काउंट का ऐलान कर दिया है. Tata Motors ने अपनी एक SUV पर 2.75 लाख तक की बंपर छूट देने की घोषणा की है. यानी आपको पौने तीन लाख का सीधा फायदा मिलेगा.
इलेक्ट्रिक SUV Tata Harrier EV पर आप इस छूट का फायदा ले सकते हैं. आपको बिना किसी डिस्काउंट के, फिलहाल इस फीचर-लोडेड इलेक्ट्रिक SUV की ऑन-रोड कीमत 23.06 लाख से 32.55 लाख रुपये के बीच है. लेकिन इस स्पेशल त्योहारी ऑफर के बाद आप इस पर भारी बचत कर सकते हैं. आइए, आपको इस कार पर मिलने वाले बंपर डिस्काउंट डील के बारे में डिटेल्स से बताते हैं.

ऐसे लें 2.75 लाख तक की छूट
Tata Harrier EV पर मिलने वाली इस अधिकतम 2.75 लाख की छूट को वेरिएंट्स के आधार पर दिया जा रहा है. Fearless और Empowered वेरिएंट्स पर ग्राहकों को सबसे ज्यादा 2.75 लाख तक के कुल फायदे दिए जा रहे हैं. इसमें 1 लाख तक का सीधा कैश बेनिफिट शामिल है. इसके अलावा 75 हजार तक का एक्सचेंज/स्क्रैपेज बोनस दिया जा रहा है. जबकि पुराने टाटा ग्राहकों के लिए 1 लाख तक का लॉयल्टी इंसेंटिव शामिल है.



