रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य सरकार की मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह के स्मार्ट सिटी, रांची स्थित आवास 24 सितंबर को पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां मंत्री की दिवंगत पुत्री तृषा सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर नम आंखों से उन्हें भावपूर्ण विदाई दी।
इस अत्यंत दुखद घड़ी में मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्हें ढांढ़स बंधाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी संतान को खोने का दुःख किसी भी माता-पिता के लिए असहनीय और शब्दों से परे है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत बेटी को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। इस असीम एवं असहनीय दुःख को सहन करने के लिए शोकाकुल परिवार को शक्ति, साहस और संबल दें।