मां रूपी सोरेन के निधन के बाद रामगढ़ जिले के नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पैतृक आवास इन दिनों शोक और श्रद्धांजलि का केंद्र बना हुआ है। गहरे दुख के बीच मुख्यमंत्री वहीं से राज्य का सरकारी कामकाज भी देख रहे हैं।
नेमरा से आ रही तस्वीरों में लोग रूपी सोरेन की तस्वीर के सामने श्रद्धांजलि देते दिख रहे हैं। मुख्यमंत्री से मिलने देश और राज्य के कई बड़े नेता भी पैतृक आवास पहुंच रहे हैं।
शनिवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नेमरा पहुंचे और हेमंत सोरेन से मुलाकात की। दोनों ने रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई।


