*झारखण्ड की एथलेटिक्स टीम अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता( वर्ल्ड स्कूल गेम्स) ट्रायल हेतु गोवा रवाना*
=======================
*आज झारखण्ड के लिए गौरव एवं उत्साह का अवसर है- शशि रंजन,निदेशक, झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद् रांची*
=======================
झारखण्ड की एथलेटिक्स टीम आगामी चयन प्रक्रिया एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु ट्रायल के लिए आज राँची से गोवा के लिए रवाना हुई।
टीम 04 से 08अक्टूबर 2026 तक Bambolim, North Goa में आयोजित चयन प्रक्रिया में भाग लेगी। चयनित खिलाड़ी में एमानवेल किस्कू विवेक कुमार संतोष कुमार और विनीत उरांव शामिल है .इस चयन प्रक्रिया के माध्यम से ISF 2026 के लिए भारतीय टीम का चयन किया जाएगा।
चयनित भारतीय टीम आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 03 से 08 दिसंबर 2026 तक Rio de Janeiro, Brazil में आयोजित ISF 2026 में हिस्सा लेगी, जहाँ एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी।
प्रशिक्षक प्रभात रंजन तिवारी ने कहा कि झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद् द्वारा उन्हें एथलेटिक्स टीम के प्रशिक्षक के रूप में यह जिम्मेदारी दिया जाना उनके लिए अत्यंत गर्व एवं प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने कहा कि यह अवसर केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि झारखण्ड के प्रतिभावान खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने तथा उनकी प्रतिभा को उचित दिशा देने का महत्वपूर्ण अवसर है।
उन्होंने कहा कि टीम के सभी खिलाड़ी पूरी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ चयन प्रक्रिया में भाग लेंगे तथा झारखण्ड और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने का प्रयास करेंगे।
राँची से गोवा रवाना होते समय टीम के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक में विशेष उत्साह देखा गया। राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी सह नोडल पदाधकारी धीरसेन ए.सोरेंग ने आगामी चयन प्रक्रिया एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं।



