झारखंड सरकार की आज होने वाली कैबिनेट की बैठक स्थगित कर दी गई है। बैठक दोपहर 3 बजे प्रस्तावित थी और करीब 40 दिन बाद होने वाली थी। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत खराब होने के कारण बैठक टाली गई है।
बैठक में विभिन्न विभागों के कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होनी थी और उन्हें मंजूरी मिलने की संभावना थी। अब इन प्रस्तावों पर फैसले के लिए नई तारीख का इंतजार करना होगा। अगली बैठक की तारीख को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
इससे पहले 25 सितंबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक भी स्थगित की गई थी।






