खबर:
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पंजाबी हिन्दू बिरादरी (दशहरा कमेटी-2026), रांची और श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 20 अक्टूबर को मोरहाबादी मैदान और अरगोड़ा मंडा मैदान में होने वाले रावण दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपरिवार शामिल होने का न्योता दिया। हर साल की तरह इस साल भी यह आमंत्रण दिया गया है। मुख्यमंत्री ने सदस्यों से कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली और कई जरूरी सुझाव दिए।
प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल
पंजाबी हिन्दू बिरादरी (दशहरा कमेटी-2026), रांची के अध्यक्ष कुणाल अजमानी के साथ राजेश मेहरा, सौरभ खन्ना, सुनील कालरा, हैप्पी फिंगर, राहुल माकन, राकेश गिरधर और रणदीप आनंद मौजूद रहे। श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के अध्यक्ष प्रकाश साहू के साथ जय प्रसाद साहू, वीरेंद्र प्रसाद साहू, मुनेश्वर साहू, सुभाष प्रसाद साहू, युवराज साहू, सुमित साहू और अन्य लोग भी उपस्थित थे।






